रांची में मकर संक्रांति के अवसर पर संक्रांति मिलन उत्सव का आयोजन

रांची: आज देशभर में मकर संक्रांति का त्यौहार हर्षौल्लास के साथ मनाने की तैयारी है। राजधानी रांची में भी लोगो के बीच उत्साह देखा जा रहा है इसी बीच भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह द्वारा चिरौंजी स्थित वृंदावन कॉलोनी में भव्य संक्रांति मिलन उत्सव का आयोजन किया गया है।

रमेश सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति अपने संग खुशियां लाती हैं एक आयोजन के जरिए उत्सव का माहौल उत्पन्न हो इसलिए मिलन उत्सव का आयोजन कराया जा रहा है इस अवसर पर संक्रांति का पारंपरिक भोजन अतिथियों को परोसा जाएगा। उन्होंने बताया भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का स्वागत जेसीबी के जरिए फूलों के बरसात के साथ की जाएगी मौके पर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व समेत काफी संख्या में लोगों कीमौजूदगी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *