साकेत विहार महिला मंच ने सावन मिलन का किया आयोजन

पटना। “आया सावन झूम के “रिमझीम गिरे सावन -सुलग सुलग जाये मन से ले कर मुझको राणा जी माफ करना जैसे गानों पर हाई वोल्टेज संगीत और डांस देखने को मिला*
कार्यक्रम में साकेत विहार एवं आसपास के अधिकतम संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पायल सिन्हा ने रिमझिम के गीत सावन गाये हाय भीगी भीगी रातों में गाना गा कर झूमा दिया तो वहीं पूजा सिन्हा ने याद पिया की आने लगी भीगी भीगी रातों में गाना गा कर महिलाओं को नाचने झूमने को मज़बूर कर दिया।
सभी महिलाएं हरी हरी साड़ियों, मेंहदी तथा हरी हरी चुड़ियों में सज कर लुभावने सावन पर भारी पड़ती दिख रहीं थीं। सावन मिलन में आभा श्रीवास्तव, सरोज रॉय, अर्चना वर्मा, किरण सिन्हा, श्वेता कुमारी, रंजना वर्मा, सोनल सिन्हा,अंजना वर्मा, स्वीटी सिन्हा, कामना सिन्हा, नूतन सिन्हा, कुसुम लता वर्मा, मंजू वर्मा, प्रियंका श्रीवास्तव, अनिता रंजन,तुषिका कनक,रंजीता सिन्हा सहित अनेकों महिलाओं ने जमकर भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष डा० सुशील कुमार वर्मा की अगुवाई में राष्ट्रीय गान सामूहिक रूप से सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *