राउंडटेबल इंडिया एवं लेडीस सर्कल कर रहा है रोटी बैंक में योगदान

रांची:झारखंड में समारीटन राउंडटेबल एवं लेडीस सर्कल हर क्षेत्र में सेवा का कार्य कर लोगों का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहा है।

इसी कड़ी में कोई भूखा नहीं सोए इसके लिए समारीटन राउंडटेबल एवं लेडीस सर्कल बीते कुछ महीनों से हर शुक्रवार को रिम्स बरीयातु स्थित रोटी बैंक के माध्यम से लोगों को रात्रि भोज किया जा रहा है। यह पूरी तरह से निशुल्क होता है। भोजन का व्यय का निर्वाहन राउंडटेबल एवं उनके सदस्य करते हैं।
इस कार्यक्रम में सदस्य अपने परिवार के साथ भोजन परोसने का कार्य करते हैं।
मुख्य संयोजक साकार मोहता, रितेश गुप्ता, अनीश सराफ़्फ़, अरविंद राजगढ़िया, मनीष जैन, चेतन जैन एवं विवेक जैन ने अब तक इस नेक कार्य में अपनी सेवा दी है।
साथ ही पूर्व अध्यक्ष राहुल सिंघानिया, नवनिर्वाचित अध्यक्ष अविनाश जैन, आकाश सेठी, आकाश खोसला, आयुष मोदी, अंशु गुप्ता, नीतिका मोहता, प्रीति सराफ, प्रियंका जैन, सूची जैन, रिचा एवं ख़ुशबू सिंघानिया ने भी सेवा भाव से अपनी सेवा प्रदान की।
राउंडटेबल का मुख्य उद्देश्य फ़्रीडम थ्रू एजुकेशन है जिसके तहत जरूरतमंद बच्चों के लिए अपने खर्च पर स्कूल, क्लासरूम एवं लाइब्रेरी का निर्माण किया जाता है।
सदस्यों ने कहा कि राउंडटेबल ने पारसनाथ पब्लिक स्कूल हजाम बस्ती, हटिया राँची में पिछले चार वर्षों में आठ क्लासरूम का निर्माण एवं टोयलेट ब्लॉक का निर्माण किया है।
इस स्कूल में आस पास के तीन सौ से ज़्यादा बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *