रांची रिंग ऑनर एसोसिएशन ने ईद मिलन और रामनवमी सम्मान समारोह का आयोजन किया
रांची: रांची रिंग ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्रा की अध्यक्षता में बुधवार को आलम चौक पर ईद मिलन और रामनवमी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन ने भाईचारा का मिसाल दिया गया।
ईद मिलन सभी एक दूसरे से गले मिलकर अंगवस्त्र भेंट कर कर सेवई खिलाई गई।वहीं रामनवमी सम्मान समारोह में चुनरी उड़ाकर सम्मानित किया गया और तलवार भेट की गई। सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया संगठन के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए हरमू रोड में और मेन रोड में पानी और चने का प्रबंध किया जाएगा। संरक्षक क्युम अंसारी ने बताया संगठन इसी तरह का सराहनीय कार्य कर रही है और आगे भी करते रहेगी। संस्थापक सुनील तिवारी ने कहा यह व्यापारिक और सामाजिक संगठन है इसमें राजनीति की कोई जगह नहीं है।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्रा ने कहा कि आज हमलोग ईद और रामनवमी एक साथ मिलकर मना रहे हैं। इसमें दोनों समुदाय लोग शामिल हुए हैं और एक दूसरे को ईद और रामनवमी की बधाई दिया है। समाज में आपसी भाईचारा और प्रेम बना रहे इसके लिए हमलोगों ने यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित कर रहे हैं। हालांकि रामनवमी का कार्यक्रम पिछले कई सालों कर रहे हैं। हमलोग एक है और आपस में मिलजुल कर एक दूसरे का पर्व त्यौहार मनाते हैं। इससे पहले होली मिलन समारोह का अभी आयोजन किया गया था।
वहीं रांची रिंग रोड एसोसिएशन के रांची जिला अध्यक्ष कयूम अंसारी ने कहा कि क्या हिंदू क्या मुस्लिम सभी एक हैं। भाईचारा बना कर आज हमलोग ईद और रामनवमी मन रहे हैं। हमने महेश चंद्रा को रामनवमी का अंग वस्त्र और तलवार देकर सम्मानित किया है। वहीं महेश चंद्रा ने भी हमलोगों को गमछा और सेवाई खिलाकर सम्मानित किया है। आयोजन में शामिल रांची रिंग ऑनर एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष सुनील तिवारी ,अध्यक्ष महेश चंद्रा, सचिव राजेश कुमार ,उप सचिव जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद वर्मा, एवं मयंक राज. किशोर कुमार, कुमार ,संरक्षक मोहम्मद क्यूम अंसारी, प्रदीप कुमार, प्रशांत कुमार, रौमीत तिर्की, गुड्डू जायसवाल , कुमार ,रऊफ अंसारी, मयंक राज , लडन,सोनु रवि महली, तस्लीम अंसारी सदा भैया, मनिकम, सगमुगम भैया, आरिफ सेक, राजू शर्मा ,रवि वर्मा ,नसीम खान, रऊफ अंसारी,

