पुष्पवर्षा कर रामभक्तों का हुआ स्वागत,कलाकारों ने की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
रांची: राम जन्मोत्सव महानवमी पर राजधानी रांची शहर में भव्य और आकर्षक शोभा यात्रा निकाल गया। शोभायात्रा में महावीर पताका श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा। साथ ही शस्त्र संचालन भी सनातनियों के शक्ति प्रदर्शन किया। इसी बीच शहर के विभिन्न चौक चौराहा में धार्मिक और सामाजिक संगठनों के द्वारा स्वागत मंच लगाया गया। इसी के तहत चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति का राम जन्मोत्सव के अवसर पर लगाया गया स्वागत शिविर भी विशेष आकर्षण का केंद्र बिंदु बना। चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति स्वागत मंच के समीप सदस्यों के द्वारा पारंपरिक चना पानी का वितरण किया गया।वहीं दूसरी तरफ मंच के माध्यम से कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति पगड़ी पहन कर चुनरी ओडा कर सभी को सम्मानित भी किया। कई प्रदेश स्तरीय नेताओं की उपस्थिती भी चंद्रशेखर का दुर्गा पूजा स्वागत मंच पर हुआ। वहीं स्वागत मंच के माध्यम से पुष्प वर्षा भी की गई।

