विधानसभा घेराव मामले में जयराम महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची: झारखंड विधानसभा घेराव करने के मामले में गिरीडीह से निर्दलीय प्रत्याशी जय राम महतो को नगड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले उन्हें नगड़ी पुलिस ने वारंट जारी किया था। जयराम महतो बुधवार को गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बोकारो समाहरणालय नामांकन पर्चा दाखिल करने पहुंचे थे। नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद नगड़ी पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है। जयराम महतो ने जनसभा संबोधित करने के लिए सभा स्थल जाने के लिए पुलिस से आग्रह किया। लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं सुना। गिरफ्तारी के खिलाफ जयराम के समर्थक आक्रोशित हो गए हैं। वहीं डीएसपी अरविंद कुमार ने कहा कि यह मामला विधानसभा घेराव का है।48/22नगड़ी थाना में मामला दर्ज है।
वहीं जयराम महतो ने कहा कि यह गलत हुआ है। विपक्षी नहीं चाहता है कि मैं चुनाव जीतू। इससे मैं डरने वाला नहीं हूं। मेरे कार्यकर्ता और भी इससे मजबूत होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *