पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का पंडरा मंडल रांची के कार्यक्रताओं ने सुना
रांची : पंडरा मंडल रांची महानगर में रविवार को पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम बहुत ही जनप्रिय और प्रेरणा देने वाला है। मन की बात में प्रधानमंत्री का संबोधन संपूर्ण भारत का एक समावेशी संबोधन होता है जिसमें हमारे देश के सभी ऐसे कर्णधार जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अपने बल पर नए काम को गति देते हैं ऐसे लोगों की जानकारी प्रधानमंत्री जी मन की बात में करते हैं इसे हम सबों को प्रेरणा मिलती है स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री जी का आह्वान ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी वस्तु को अपनाए और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सब मिलकर प्रधानमंत्री जी के इस मुहिम को आगे बढ़ाएं l
आज के इस कार्यक्रम में शुबेश पांडे ,पायल सोनी ,नेहा सिंह ,संजीव चौधरी, प्रीतम साहू , मंटू केसरी जसवंत मिश्रा तुलसी गुप्ता राजकुमार साहू ,आलोक परमार, अशोक मुंडा, विनोद वर्मा सोनी कुमारी रवि मेहता सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे



