कुलपति की सख़्ती के बाद 35 छात्रों के पेंडिंग रिजल्ट का हुआ निष्पादन

प्रदीप विद्रोही,भागलपुर। कुलपति प्रो. जवाहर लाल की सख़्ती के बाद आखिरकार सोमवार को निर्धारित समय संध्या 5 बजे तक 35 छात्रों के पेंडिंग रिजल्ट मामलों में परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार द्वारा कार्रवाई करते हुए मारवाड़ी कॉलेज और महादेव सिंह कॉलेज से प्राप्त सभी मामलों का निष्पादन कर दिया गया। इस आशय की जानकारी खुद परीक्षा नियंत्रक ने कुलसचिव और पीआरओ को दी।
परीक्षा नियंत्रक ने लिखा है की उनके द्वारा मारवाड़ी कॉलेज और महादेव सिंह कॉलेज के छात्रों की उत्तरपुस्तिकाओं को निकलवाकर उसमें सुधार कर दिया गया है। मामला यूजी सेमेस्टर वन सत्र 2023-2027 का था। पेंडिंग रिजल्ट के निष्पादन के बाद इसकी सूचना परीक्षा नियंत्रक ने दोनों महाविद्यालयों के प्रभारी प्राचार्य को भी दिया है।
विदित हो की पेंडिंग रिजल्ट मामले को लेकर कुलपति ने रजिस्ट्रार को आदेश दिया था की यदि सोमवार की शाम पांच बजे तक 35 मामलों का निपटारा परीक्षा नियंत्रक द्वारा नहीं कर लिया जाता है तो ऐसी स्थति में कंट्रोलर का दो इंक्रीमेंट काट लिया जाए। इधर परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार ने कहा की छात्र हित में वे समस्याओं का समाधान तत्परता के साथ करने के प्रति कटिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *