झारखंड से कुशासन का अंत करना हमारा संकल्प: शिवराज

रांची: केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान झारखंड दौरे पर हैं। शुक्रवार को ओरमांझी प्रखंड बीजेपी अध्यक्ष दिलीप मेहता के घर जलपान किया। वहीं मीडिया से बात करते उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि झारखंड की इस पवित्र धरा पर आने का अवसर मिला। यहां की गठबंधन सरकार के कुशासन का अंत करना हमारा संकल्प है। झारखंड अद्भुत प्रदेश है और इसमें जबरदस्त सामर्थ्य है। इसी संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं के बीच आया हूं।
भारतीय जनता पार्टी की आत्मा विचार है हमारे एकात्म मानव दर्शन का, तो कार्यकर्ता हमारे प्राण हैं, इसलिए कल भी बूथ अध्यक्ष रिंकू पासवान के यहां मैंने चाय पी, फिर हमारे मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत उनके घर मैंने भोजन किया और आज भी मंडल अध्यक्ष दिलीप के यहां मैंने नाश्ता किया आनंद आ गया।
झारखंड का परंपरागत नाश्ता छिलका, धुसका, मडुआ, घुघनी, रागी, चने का सब्जी, यहां का परंपरागत भोजन बहुत स्वादिष्ट है। कार्यकर्ताओं से मिलकर मन आनंद से भर गया और यह नाश्ता करके मैं तृप्त हो गया।
हमारे अद्भुत कार्यकर्ता है सहज, सरल परिश्रमी इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर हम यहां भाजपा की सरकार बनाएंगे। अब तो सबसे बड़ी बात यह है कि, असली चेंज होगा विधानसभा के चुनाव में भ्रष्ट, बेईमान, अराजक सरकार जायेगी और भारतीय जनता पार्टी आयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *