खूंटी में संगठन सृजन अभियान : कांग्रेस की पंचायत समिति बैठक संपन्न
खूंटी : संगठन सृजन अभियान के तहत खूंटी प्रखंड के मुरही पंचायत अंतर्गत बरकर्गी हेसागं गांव में कांग्रेस की पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी के राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक से पूर्व टकरा स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद प्रदेश प्रभारी के राजू ने पंचायत समिति पदाधिकारियों से संवाद किया और संगठन के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वोट चोरी रोकने के लिए राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे अभियान को प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर मज़बूती से निभाना होगा। बी.एल.ए. (Booth Level Agent) को अपने बूथ लिस्ट के आधार पर वोटर सूची से कटे नामों को जोड़ने पर विशेष जोर देना चाहिए, तभी लोकतंत्र की रक्षा संभव है।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और सांसदों ने भी संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, कोलेबिरा विधायक नमन विकसल कोनगाड़ी, धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जय शंकर पाठक, प्रदेश सचिव पीटर मुंडू, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नाईमुद्दीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, प्रखंड अध्यक्ष मरियम आईंद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



