पार्टी में कार्यकर्ता सर्वोपरि,जमीनी लड़ाई कार्यकर्ता ही लड़ता है.:बाबूलाल मरांडी

हजारीबाग: हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र की विजय संकल्प सभा एवम कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा की पूंजी कार्यकर्ता ही है। पार्टी के नेता तो मंच, माला माइक से जुड़े रहते हैं लेकिन एक सामान्य कार्यकर्ता चुपचाप पार्टी केलिए असाधारण कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि जमीनी लड़ाई बूथ का साधारण कार्यकर्ता ही लड़ता है। चाहे पन्ना प्रमुख हो या बूथ की समित। सभी अभिनंदन के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि कदम कदम पर जनता के सवालों का जवाब कार्यकर्ता ही देता है,घर घर संपर्क कार्यकर्ता ही करता है। इसलिए कार्यकर्ताओं को सम्मान देना पार्टी का धर्म है।
उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार यह कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का फल है। जिसे आज कांग्रेस झामुमो सहित इंडी एलायंस के लोग पचा नहीं पा रहे। चाय वाले का बेटा तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बने यह उन्हें बर्दास्त नही।
कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडी एलायंस ने झूठ और दुष्प्रचार का सहारा लिया।तरह तरह के अफवाह फैलाए लेकिन देश की जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया।
कहा कि केवल केंद्र में मोदी सरकार ही नही बनाई बल्कि कई प्रदेशों में भाजपा एन डी ए की सरकारें बनी।
उन्होंने कहा कि झारखंड में भी एन डी ए को 81लाख वोट मिले ,9सीटों पर विजय मिली जबकि इंडी ठगबंधन 66 लाख वोट के साथ 5सीटों पर सिमट गया। राज्य के 52विधानसभा सीट पर एन डी ए की जीत हुई है। राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में इंडी ठगबंधन को जीत नही दिला सके।
उन्होंने कहा कि आज राज्य की स्थिति बद से बदतर होती जा रही।विधि व्यवस्था ध्वस्त है। व्यवसायियों को अपराधियों के कॉल आते हैं ,रंगदारी मांगी जाती है।एक भी उद्योगपति उद्योग लगाने को तैयार नहीं। पुलिस पदाधिकारियों ने वसूली में महारत हासिल कर लिया है। युवाओं की प्रतियोगिता परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही। नौकरियों को लाखों में बेंचा जा रहा।
उन्होंने कहा कि बालू,पत्थर कोयला,जमीन की लूट मची है।
संथाल परगना की डेमोग्राफी बदल रही। 1951 से 2011की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार आदिवासियों की आबादी तेजी से घटती ही जा रही और मुस्लिम आबादी दिनो दिन अप्रत्याशित रूप से बढ़ रही। ऐसा लगता है कि कुछ दिनो में संथाल परगना से आदिवासियों का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में जनता आशा भरी निगाहों से भाजपा और एनडीए की ओर देख रही। हमे जनता की भावनाओं को आवाज देनी है।

कहा कि जनता ठगबंधन सरकार के झूठ,वादा खिलाफी से ऊब चुकी है।
कहा कि आज हम सब विजय संकल्प सभा के माध्यम से भ्रष्ट, निकम्मी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने और मजबूत डबल इंजन सरकार बनाने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *