धुर्वा थाना क्षेत्र में एक महिला से डेढ़ लाख की लूट हुई है
रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र में एक महिला से अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपए लूट लिया।महिला का नाम बिंदु देवी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, महिला अपने देवर के साथ धुर्वा स्थित एसबीआई बैंक गयी थी। उसे अपनी बेटी का नर्सिंग में एडमिशन करवाने के लिए पैसे निकालने थे। डेढ़ लाख निकालने के बाद वह घर जा रही थी, इसी दौरान पहले से घात लगाये बाइक सवार अपराधियों ने बिंदु देवी के पैसे लूटे और मौके से फरार हो गये।

