एक बार फिर से लाल मोतीनाथ शहदेव को झामुमो जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी,कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

लातेहार: जिले में एक बार फिर से झामुमो के जिला अध्यक्ष पद पर लाल मोतीनाथ शहदेव को मनोनीत किए जाने पर झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। गुरुवार को उनका लातेहार शहर आगमन होने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला के साथ उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद सर्किट हाउस में झामुमो की औपचारिक बैठक हुई। झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने श्री शाहदेव की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें फिर से जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में लातेहार जिला में झामुमो और अधिक सशक्त होगा।झामुमो लातेहार जिला कमेटी में कई प्रमुख पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने में सक्रिय रूप से लगे हैं। विश्व सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, जिला उपाध्यक्ष चंद्रदेव उरांव, कामेश्वर भोक्ता,जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव, इसके अलावा, प्रखंड एवं नगर कमेटी में भी कई पदाधिकारी झामुमो को संगठित करने में योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *