मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर डीसी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन किया अर्पित

खूंटी : मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर आज बाजार टांड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर उपायुक्त श्रीमती आर० रॉनिटा द्वारा पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के वंशज जयंत जयपाल सहित अन्य गणमान्यजनों ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपायुक्त आर रॉनिटा ने मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के वैचारिक सिद्धांतों एवं साहसिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें एक अद्वितीय व्यक्तित्व एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा न केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्होंने खेल, शिक्षा एवं आदिवासी समाज के उत्थान के क्षेत्र में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी है।इसी क्रम में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री आलोक शिकारी कच्छप द्वारा मारंग गोमके स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा जी के पैतृक गांव टकरा पहुंचकर उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। साथ ही टकरा गांव के मुख्य पथ पर स्थित मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी श्री प्रमोद राम सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *