चार जून को इंडी गठबंधन वाले कहेंगे ईवीएम में खराब था,हम अपनी बात नहीं कह पाए,गोदी मीडिया हमारा इंटरव्यू नहीं लिया : सैयद शाहनवाज

गोड्डा: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जिस तरह से सूरज का उगना तय है उसी तरह से गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दूबे का जीतना तय है। यहां की जनता ने फिर से एक बार उनको जीताने का मन बना लिया है। वे बुधवार को बीजेपी कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निशिकांत दूबे ने गोड्डा के लिए अनेक काम किया है। मैने गोड्डा के कई गांव का दौरा किया। सभी जगहों पर जनता निशिकांत दूबे के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पूरे देश में पीएम मोदी की आंधी है उसी तरह से गोड्डा में निशिकांत दूबे के पक्ष में लहर है। बिहार झारखंड की सभी सीटें हमलोग पीएम मोदी की झोली में डालने का काम करेंगे।
वहीं आरक्षण पर कहा कि मुस्लिम समाज में पिछड़ी जाति को मिला हुआ है। उसमे अंसारी हैं,राइन,कुरेशी और मंसूरी हैं। बंगाल के सीएम ने सारे मुस्लिमों को आरक्षण में डाल दिया। कोर्ट ने उसे रद्द कर दिया। धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान खतरे में नहीं है,इंडी गठबंधन और उसकी पार्टी का अस्तित्व खतरे में हैं। संविधान पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जनता के बीच कई वादे कर रही है,जो पूरे होने वाले नहीं है। क्योंकि उनको सत्ता में आना नहीं है। कांग्रेस तो तारे और सितारे भी जनता को लाने के झूठे वादे कर सकती है।
उन्होंने कहा कि चार जून के बाद इंडी गठबंधन के नेता ईवीएम खराब होने का रोना रोएंगे,हम अपनी बात नहीं कह पाए,गोदी मीडिया हमारा इंटरव्यू नहीं ले पाए सहित कई तरह का रोना रोएंगे।
झारखंड और बिहार दोनों से शतप्रतिशत सीट एनडीए को जाने वाली है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दो अंकल हैं,एक सैम पित्रोदा और दूसरे मणिशंकर अय्यर है। इसमें सैम पित्रोदा से वे मुक्त हो गए। ये मणिशंकर अय्यर से कब मुक्त होंगे। इंडी गठबंधन के लोगों को बिहार में खाता खोलने की जिद है। हमारी भी जिद है 39 से40होने की है। दोनों में एक लड़ाई है और कुछ भी नहीं है। झारखंड में हेमंत सोरेन को जनता का कोई सहानुभूति नहीं रह गया है,चाहे वे बाबा की तरह दाढ़ी बढ़ाए या अपना भेष भूषा बदल ले, सब को पता है कि वे स्वतंत्रता सेनानी बन कर जेल नहीं गए हैं। वे भ्रष्टाचारी बन कर जेल गए हैं।
उन्होंने झारखंड के आदिवासी बीजेपी के साथ है। इस देश को विश्व गुरु बनाने के लिए सब को पीएम मोदी के साथ आना चाहिए।
उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से अल्पसंख्यकों से अपील किया है कि जब तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं तो पीएम मोदी को वोट देने से क्यों परहेज कर रहे हैं।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह,बीजेपी विधायक ललन पासवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *