महिलाओं के लिए अब जेल भी सुरक्षित नहीं, घटना की सीबीआई जांच हो : आरती कुजूर

रांची: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि झारखंड में जेल भी अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। जेल में महिला कैदियों के साथ कर्मियों द्वारा दुष्कर्म किया जा रहा है। यह घटना शर्मसार कर देने वाली है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। जांच में दोषी पाए गए पदाधिकारी और कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जेल प्रशासन इस मामले की लीपापोती में लग गया है। प्रथम दृष्टया इस घटना में जेल प्रशासन के पूरी तरह से शामिल होने की बात सामने आ रही है। इस मामले की पूरी तरह से तहकीकात होनी चाहिए। बिना सीबीआई जांच के इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी नहीं हो पाएगा। इसलिए राज्य सरकार को बिना देर किए इस मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि झारखंड में बहू, बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आए दिन बलात्कार की खबरें सामने आते रहती है। बेटियों को घर में भी जिंदा जलाया गया है। अब तो जेल में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। वहां भी महिला कैदियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। मामले को छुपाने के लिए जबरन गर्भपात भी कर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *