नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री का पद संभाला,26मंत्रियों ने ली शपथ

पटना: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार का गठन गुरुवार को हो गया। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पड़ को संभाल लिया है। यही नहीं नीतीश कैबिनेट में 26मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। 26 सदस्यीय टीम को शपथ दिलाई गई। पहली ही झलक से साफ है कि इस मंत्रिमंडल में अनुभवी नेताओं और कुछ नए चेहरों का ऐसा मिश्रण बनाया गया है, जो आने वाले दिनों में सरकार की कार्यशैली और दिशा तय करेगा। नई टीम के नाम सामने आते ही राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है कि नीतीश ने इस बार किस संतुलन और रणनीति के तहत अपनी कैबिनेट को खड़ा किया है।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद पूरी कैबिनेट सूची सामने आई। इसमें जेडीयू, बीजेपी और सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों को जगह मिली है।
नीचे पूरी सूची दी गई है:

नीतीश मंत्रिमंडल

नीतीश कुमार (सीएम)

सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम)

विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम)

विजय चौधरी

विजेंद्र प्रसाद यादव

श्रवण कुमार

मंगल पांडेय

दिलीप जायसवाल

अशोक चौधरी

लेशी सिंह

मदन सहनी

नितिन नवीन

रामकृपाल यादव

संतोष सुमन

सुनील कुमार

जमा खान

संजय सिंह टाइगर

अरुण शंकर प्रसाद

सुरेंद्र मेहता

नारायण प्रसाद

रमा निषाद

लखेंद्र कुमार रोशन

श्रेयसी सिंह

प्रमोद कुमार

संजय कुमार सिंह

दीपक प्रकाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *