गोपाल खेमका हत्या काण्ड पर डीजीपी समेत पुलिस अधिकारियों पर भड़के नीतीश कुमार
पटना। प्रसिद्ध व्यावसायिक गोपाल खेमका की निर्मम हत्या के बाद सीएम नीतीश कुमार के तेवर सख्त हो गए हैं! उन्होंने शनिवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक किया!वहीं पुलिस अधिकारियों के जमकर फटकार लगाया।
गौरतलब हो कि अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था संधारण को लेकर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो?कितना भी रसूख वाला हो? वह किसी कीमत पर बचना नहीं चाहिए? उसे तुरंत सलाखों के पीछे होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराधिक कांडों की निर्धारित समय में अनुसंधान हो? ताकि अनुसंधानक न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित कर अपराधियों को सजा दिलवाने में सक्रिय भूमिका निभा सके।
सीएम ने कहा कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध तत्काल विभागीय कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था संधारण में अधिकारियों की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



