हजारीबाग में एनआईए की छापेमारी: दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े संदिग्ध आतंकी डॉ. शाहनवाज के घर कारवाई
हजारीबाग: देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला के पास हुए बम विस्फोट की जांच के सिलसिले में ने एनआईए सुबह 5 हजारीबाग में छापेमारी की। बता दे,एनआईए की 6 सदस्यीय टीम सीआरपीएफ जवानों के साथ पेलावल थाना क्षेत्र के अंसार नगर पहुंची और संदिग्ध आतंकी डॉ. शाहनवाज आलम के घर पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान टीम ने घर के सदस्यों से पूछताछ की। कार्रवाई के मद्देनज़र इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई डॉ. शाहनवाज से जुड़े नए इनपुट के आधार पर की गई है। टीम करीब आठ घंटे से अधिक समय से जांच में जुटी हुई है। ज्ञात हो, डॉ. शाहनवाज को वर्ष 2023 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पुणे से गिरफ्तार किया था। उस समय उसके आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़े होने की बात सामने आई थी। मूल रूप से हजारीबाग निवासी शाहनवाज ने एम्स से पढ़ाई की थी और रांची के साथ-साथ हजारीबाग के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में कार्यरत था।बीते वर्ष आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तारी के बाद एनआईए अब ने दूसरी बार उसके घर पर छापेमारी की है। जांच टीम संदिग्ध आतंकी गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की तलाश में है।



