एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर चंद्रवंशी का जनसंपर्क अभियान तेज, जनता से मांगा आशीर्वाद

जहानाबाद।एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर चंद्रवंशी ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए जनता से समर्थन व आशीर्वाद की अपील की। विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान में तेजी लाते हुए उन्होंने जहानाबाद प्रखंड अंतर्गत पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद स्थापित किया।वहीं

जनसंपर्क के दौरान चंदेश्वर चंद्रवंशी ने लोगों से कहा कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, कृषि, रोजगार व सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए एक बार फिर एनडीए को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने चंदेश्वर चंद्रवंशी का गर्मजोशी से स्वागत किया।इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता निरंजन केशव प्रिंस और जदयू जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा भी मौजूद रहे।

चंदेश्वर चंद्रवंशी ने अंत में कहा कि जनता का यह स्नेह और समर्थन ही उनकी ताकत है, और वे हर हाल में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *