मेरी आवाज मेरी पहचान ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन
रांची: गायकी के लिए शहर की प्रसिद्ध संस्था मेरी आवाज मेरी पहचान के द्वारा होटल गुरु में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह का उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेता देवेश खान और झारखंड चैंबर के सांस्कृतिक संयोजक आनंद जालान ने संयुक्त रूप से किया।
संस्था के संस्थापक कुमार गहलोत और सचिव कविता होरो ने सभी का स्वागत किया एवं अपने गानों पर सभी सदस्यों एवं अतिथियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इसके बाद एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए सभी लोगों ने जमकर नृत्य करते हुए होली का धमाल मचाया। मंच संचालन प्रिया सिन्हा एवं गिरिजा शंकर पेड़ीवाल ने किया।
इस अवसर पर प्रभात कुमार राजन, नम्रता सोनी, परमजीत कौर, रीना सिंह, नीलू सिंह,विवेक पासवान ,रीता सेन,सुशील लाकड़ा, कंचन लता, बसु जी ,रीता दूबे,।
आदि सहित काफी संख्या में संस्था के सदस्य एवं अतिथि मौजूद थे।

