मुरहू प्रखंड उप प्रमुख अरुण साबू के स्वास्थ्य में हो रहा तेजी से सुधार,लोगों की दुआ और डॉक्टरों की दवा आई काम,पढ़िए उन्होंने क्षेत्र के लोगों को क्या संदेश दिया है…

खूंटी: पिछले दिनों ब्रेन हेंब्रेज होने के बाद हैदराबाद के नर्सिंग होम में भर्ती मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख अरुण साबू की तबियत में तेजी से सुधार हो रहा है। डॉक्टरों ने फिलहाल कुछ दिनों के लिए रेस्ट करने की सलाह दी है। मुरहू प्रमुख उप प्रमुख फिलहाल मुरहू में अपने आवास पर रेस्ट पर हैं। उनके अचानक बीमार पड़ने से क्षेत्र के लोगों में मायूसी छा गई थी और उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर क्षेत्र के मंदिर,माजिद और गिरजाघरों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इस तरह उनके स्वास्थ्य में सुधार होने पर लोगों की दुआ और डॉक्टरों की दवा काम आई है।
उप प्रमुख अरुण साबू ने कहा कि मुरहू के लिए अच्छा पल और खुशी का समय है जो मैं अपनी बीमारी के समय भी अपने को खुशी का अहसास पा रहा हूँ वो में दिल से लिख रहा हूँ।
बोलने में थोड़ा अभी समर्थ नही हूं लेकिन दिल की बात है जो लिख रहा हूं।
सबसे पहले मैं अपने सभी प्यारे और आदरणीय लोगो को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन लोगों ने मेरी कुशलता और जल्द से जल्द स्वस्थ ठीक करने के लिए भगवान से प्रार्थना और आने दिल से आशिर्वाद दिया है और आज मैं अपने सभी लोगो के साथ कुशल हूं। थोड़ी समस्या है वो भी ठीक हो जायेगी।
इस खुशी के पल पर सभी को दिल से आभार ।
इसके साथ मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख एवं समिति के सभी सम्मानित सदस्यों की ओर से अपने मुरहू प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा और प्रखण्ड के अंचलाधिकारी शंकर विद्यार्थी जी आप दोनों का पदोन्नति SDO स्तर के पद पर हुआ है। इसके लिए में अरुण कुमार साबू सहित समस्त पंचायत समिति सदस्य और समस्त मुरहू ग्राम वासी की ओर से एको हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह आपकी कर्मठता, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपके कार्यों में सदैव सफलता मिलती रहे और आप इसी तरह नई ऊंचाइयों को छूते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *