विधायक सरयू राय ने जैकुवार शॉपी नामक शोरूम का किया उद्घाटन  

रांची :जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय एवं भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से लालपुर स्थित आनंद कॉम्प्लेक्स में हार्डवेयर और सेनेटरी की प्रतिष्ठित दुकान प्रेम इंडस्टरीज की एक इकाई जैकुवार शॉपी नामक शोरूम का उद्घाटन किया है। प्रतिष्ठान के संचालक राजू खंडेलवाल अपने पुत्रों शौर्य खंडेलवाल और मुकुंद खंडेलवाल के साथ सरयू राय विधायक सह पूर्व मंत्री झारखंड सरकार, धर्मेंद्र तिवारी केंद्रीय अध्यक्ष भारतीय जनतंत्र मोर्चा और ब्रांच हेड मनीष कपूर का स्वागत अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर किया। मौके पर विधायक सरयू राय ने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं दी और वर्षों से ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए उन्हें सराहा और कहा कि राँची शहर के बीचों-बीच इस शोरूम के खुलने से लोगों को गुणवत्तायुक्त हार्डवेयर एवं सेनेटरी सामग्री एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। यह रांचीवासियों के लिए एक उपहार के समान है। श्री तिवारी ने कहा यह हाई वैल्यू प्रोडक्ट का शोरूम है, जो समय की मांग है। विकसित बाजार की श्रेणी में अब रांची का भी नाम आने लगा है।

प्रतिष्ठान के संचालक राजू खंडेलवाल ने बताया कि  Jaquar और आर्टिज के प्रोडक्ट यहां उपलब्ध होंगे। यह शोरूम 2000 स्केवयर फीट में फैला हुआ है। इस शोरूम के जरिये उन्नत तकनीक के आधुनिक बाथटब, स्पा, सावर पैनल, कलर सीपी फिटिंग, सेनेटरी वेयर के सारे प्रोडक्ट ग्राहकों को उपलब्ध कराया गया है। कंपनी का इस तरह का शोरूम रांची में पहली बार आज खुला है यह हमारे लिए काफी गर्व की बात है। राजू खंडेलवाल ने बताया हार्डवेयर एवं सेनेटरी ट्रेड मंे प्रेम इंडस्ट्रीज एक प्रतिष्ठित नाम है। इस व्यापारिक क्षेत्र में हमारी तीसरी पीढ़ी भी ग्राहकों के पसंद को समझते हुए उन्हें अपनी सेवाएं देने का काम कर रही है। ग्राहकों को क्वालिटी और उचित मूल्य पर सामान उपलब्ध कराना और सर्विस देना यही हमारा उद्देश्य रहा है। ग्राहकों और प्रेम इंडस्ट्रीज का रिश्ता अटूट है, इसी रिश्ते की पूंजी पर हम इस व्यापार में आगे बढ़ते जा रहे हैं।

Jaquar के नये शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर शहर के गणमान्य व्यापारी और बुद्धिजीवी व्यक्ति उपस्थित थे, सभी ने प्रतिष्ठान के संचालक राजू खंडेलवाल और उनकी टीम को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *