मंत्री संजय प्रसाद यादव ने अपने सरकारी बंगला में किया गृह प्रवेश,कई मंत्री,विधायक और क्षेत्र के लोगों ने दी बधाई
रांची: हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण और उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने धुर्वा स्थित मंत्री बंगले में शुक्रवार को गृह प्रवेश किया। उनको 11नंबर बंगला निर्गत किया गया है। सुबह वैदिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना का कार्यक्रम हुआ। हालांकि मंत्री संजय प्रसाद यादव कुछ विशेष कार्यों से रांची से बहार रहने के कारण वे गृह पूजा में नहीं बैठा पाए।

उनके पुत्र रजनीश भारती पूजा पर बैठे। इसके साथ ही उनके अन्य परिवार के सदस्य मौजूद रहे। वहीं शाम को मंत्री संजय प्रसाद यादव रांची लौट आए। वहीं गृह प्रवेश की बधाई देने वालों को मंत्री के आवास पर तांता लग गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय,कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप,राजद नेता अभय सिंह,गौतम सागर राणा,अनीता यादव,डॉक्टर मनोज सहित पार्टी के कई लोगों ने बधाई दी।
वहीं फेडरेशन चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ए गटानी,महासचिव आदित्य मल्होत्रा,सुनील सरावगी सहित कई लोगों ने मंत्री को बुके देकर बधाई दी। इसके अलाव उधोग विभाग के संयुक्त सचिव प्रणव पाल सहित श्रम नियोजन विभाग के कई अधिकारियों ने बधाई दी।
मंत्री के आवास पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था।

