बजट में विकास, विरासत व संकल्प का उल्लेख:सुदेश कुमार महतो
रांची। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि इस बजट में विकास, विरासत और संकल्प का उल्लेख है। इस बजट में समाज के सभी वर्ग खासकर किसान, युवक, गरीब और महिलाओं को प्राथमिकता देने के साथ विकसित व संपन्न भारत बनाने में सरकार की प्रतिबद्धता भी झलकती है। यह बजट देश को आर्थिक समृद्धि, स्थिरता और प्रगति की दिशा में आगे ले जाने के लिए भी महत्त्वपूर्ण साबित होगा।
इस जनकल्याणकारी और जनहितकारी बजट के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का हार्दिक अभिनंदन है।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)