अखिल भारतीय यादव महासंघ की बैठक में कई मुद्दे पर चर्चा

बांका: जिले के अमरपुर प्रखंड में रविवार को अखिल भारतीय यादव महासंघ प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें विशिष्ठ अतिथि के रूप में यादव महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवम् बिहार रत्न अभिषेक कुमार यादव एवम् बिहार राज्य के प्रदेश महासचिव सुरेश यादव मौजूद रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता बांका जिले के युवा कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने किया। जिसमें अमरपुर प्रखंड के प्रखण्ड अध्यक्ष के पद पर नितेश यादव, महिला प्रखण्ड अध्यक्ष के पद पर रीना कुमारी एवम् प्रखण्ड सचिव के पद पर संतोष यादव को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बिहार राज्य के प्रदेश महासचिव सुरेश यादव को भागलपुर प्रमंडल का प्रमंडल पदाधिकारी भी मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के दौरान यादव महासंघ के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *