मातारानी के दरबार में महाभोग वितरण का आयोजन

रांची: धुर्वा स्थित सेल सेटेलाईट टाउनशिप में महाअष्टमी के अवसर पर मातारानी के दरबार में महाभोग वितरण किया गया। भोग को पाने के लिए मातारानी के भक्त उमड़ पडे।
महाभोग वितरण के पहले मातारानी की महाआरती किया गया जिसमें अपार भक्तों का समूह उपस्थित थे। ‌बीच बीच में भक्तो की माता रानी का जयकार वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
संध्या को माता के दरबार में घुनूंची प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिनमें माता के भक्तों ने‌‌ बड़े उत्साह से भाग लिए।
कल महानवमी के अवसर पर माता के दरबार में जागरण की व्यवस्था की गयी है। आप सभी आईए और जागरण का आनंद लिजीए
ज्ञातव्य हो कि सेटेलाइट सेल टाऊनशिप में पिछले एकतीस बर्षो से हो‌ रहा है। पूजा के आयोजन में पूजा कमिटी के सभी कार्यकर्ताओं की कठिन परिश्रम के संभव हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *