खूंटी शहर को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग,रेल मंत्रालय को लिखा पत्र
खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की पवित्र धरती खूंटी शहर को अबतक रेल मार्ग से नहीं जोड़ने पर यहां के लोगों में केंद्र सरकार के प्रति असंतोष की भावना उत्पन्न होने लगी है। स्थानीय पत्रकार दीपक घोष सहित कई समाजसेवी ने रेल मंत्री को पत्र प्रेषित कर खूंटी जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग की है। पत्र के माध्यम से कहा है कि खूंटी शहर में रेल सेवा बहाल होने से यहां के लोगों को बहुत ही सुविधा होगी। इस शहर में आवागमन का एक मात्र सहारा बस सेवा है। झारखंड अलग राज्य गठन के 25साल हो चुके हैं। अलग राज्य आंदोलन का मुख्य केंद्र खूंटी रहा था। इसके अलावा शहीद बिरसा मुंडा की कर्मभूमि भी है।इतना ही नहीं 2003 तक खूंटी अनुमंडल अंतर्गत तमाड़, बुंडू राहे क्षेत्र जो पंच परगना के नाम से जाना जाता है, ये सभी क्षेत्र खूंटी अनुमंडल अंतर्गत आता था। वर्ष 2004 से तमाड़ बुंडू राहे को खूंटी से अलग कर दिया गया। 12सितंबर 2007को खूंटी झारखंड का 23वा जिले के रूप में अस्तित्व मे आया था। पूर्व में खूंटी से जुड़े रहने वाला पंच परगना क्षेत्र के क्रांतिकारियों ने भी देश की स्वतंत्रता आंदोलन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाया था। आजाद हिंद भारत के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संपर्क में रहना कर पंच परगना से स्वतंत्रता आंदोलन की क्रांतिकारियों ने भी देश की स्वत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था। क्रमशः सहित बिरसा मुंडा, राधिका प्रसाद राय, विभूति भूषण राय, मरांग गोमके जयपाल सिंह जैसे महान विभूति की यादगार में खूंटी में रेलवे स्टेशन की स्थापना किया जाना चाहिए। यहां के लोगों के लिए एक मात्र आवागमन का माध्यम सड़क मार्ग है। इससे लोगों को यात्रा के लिए अधिक समय और अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं। व्यवसाय के दृष्टिकोण से भी रेल नेटवर्क बहुत लाभदायक होगी। खूंटी शहर को अब तक रेल नेटवर्क से नहीं जोड़ने का कारण यहां आर्थिक गतिविधियां जोर नहीं पकड़ रही है।खूंटी शहर में रेल नेटवर्क के पहुंच जाने पर यहां रोजगार एवं तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। खूंटी से रेल मार्ग का विस्तार इस तरह से होना चाहिए, हटिया से खूंटी से सहित बिरसा मुंडा का गांव उलिहातू होते हुए चांडिल, कांड्रा, आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से जोड़ दिया जाना चाहिए। इस तरह यहां के रेल मार्ग का विस्तार हो जायेगा।

