विश्व दिव्यांगता दिवस पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप एवं उपायुक्त ने वितरित किये उपकरण

रांची: विश्व दिव्यांगता दिवस पर शनिवार को नामकुम प्रखंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। मुख्य अतिथि माननीय खिजरी विधायक राजेश कच्छप एवं उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने दिव्यांगजनों के बीच उपकरण वितरित किये।
*58 दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरण का वितरण
कार्यक्रम में सेल तथा एलिमको के सौजन्य से 58 दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया गया। खिजरी विधायक राजेश कच्छप एवं उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा दिव्यांगजनों के बीच उपकरण वितरित किये गये। साथ ही पशुधन योजना के तहत 80 लाभुकों को बतख चूज़ा, लैम्प्स नामकुम द्वारा चना बीज तथा कंबल वितरण भी किया गया। उपायुक्त ने दिव्यांगजनों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।
विश्व दिव्यांगता दिवस पर नामकुम प्रखंड मंे आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों का वोटर आईडी कार्ड बनाने हेतु कैंप भी लगाया गया। जिसमें दिव्यांगजनों से फॉर्म-6 प्राप्त किये गये।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री ज्ञान शंकर जायसवाल, अंचल अधिकारी श्री विनोद प्रजापति, अंचल निरीक्षक श्रावण कुमार झा, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी कर्ण प्रसाद, सेल के कार्यपालक निदेशक श्री निर्भीक बनर्जी, श्री आशीष चक्रवर्ती, महाप्रबंधक श्रीमति माला हेंब्रम तथा उज्ज्वल भास्कर, प्रखंड प्रमुख आशा कच्छप, उप प्रमुख विना कुमारी, जिला परिषद सदस्य रामावतार केरकेट्टा, रीता होरो, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, माधो कच्छप, पंचू तिर्की, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में सभी प्रखंड, अंचल, बाल विकास, जेएसएलपीएस कर्मी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *