झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

खूंटी: केंद्र सरकार के द्वारा झारखंड के कई विधेयक को वापस करने के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार लगातार विकास की योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। इस दौरान विधानसभा से जनहित से जुड़े कई विधेयक को केंद्र सरकार को भेजा।लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने उसे वापस कर दिया।

केंद्र सरकार को झारखंड के विकास से कोई सरोकार नहीं है। यहां की जनता आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।
वहीं एक अन्य कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा कर्रा और तोरपा प्रखंड के द्वारा जरिया गढ़ थाना अंतर्गत मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 2000की संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए और सभी ने अपने विचारों और संगठन के मजबूती पर विचार विमर्श किया। मुख्य वक्ता के रूप में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह झामुमो जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद मौजूद रहे। मौके पर उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दिया और  संगठन को मजबूत करने के बारे में अपने विचार दिए और पंचायत समिति और बूथ कमेटी जल्द गठन करने का निर्देश दिया।
केंद्रीय सदस्य सह पूर्व प्रत्याशी सुदीप गुड़िया ने लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और  कैसे संगठन को मजबूत करें इस पर अपने विचार रखा। साथ ही कहा कि झारखंड राज्य में विकास के लिए आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी को जिताने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन झामुमो सोशल मीडिया प्रभारी राहुल केसरी ने किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय समिति सदस्य मक़सूद अंसारी, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष सह केन्द्रीय सदस्य स्नेहलता, केंद्रीय सदस्य उषा धान, झामुमो केंद्रीय सदस्य सुदीप गुड़िया, जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया,ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी राहुल केशरी,  गोविन्द गोप, खैरा होरो, कर्रा प्रखण्ड अध्यक्ष शेख़ फ़िरोज़, रनिया सूत्री अध्यक्ष देवनाथ मघईया, कार्यकारी अध्यक्ष बिनोद उरांव,नामजन होरो, छत्री हेमरोम,पावलुश होरो,लछुवा लोहरा, समीर मुंडा, सहदेव भेगरा,  एडवर्ड होरो, विजय आईंड, मुन्ना हेरेंज,सुमित गुप्ता, अमर गुप्ता, मुकेश राम, संतु नायक,मनी बारला, केलेमस्या आईंड, अनूप किशोर आईंड,दीपक राय,उदय चौधरी, राजू गोप, अजित उरांव ,बाका लकड़ा, ऑस्कर आईंड, नामजन होरो, पावल होरो, कृष्णा होरो,सिमोन होरो,और भी काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *