झामुमो उपाध्यक्ष सह पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने सैकड़ों लोगों को झामुमो की सदस्यता दिलाई
लातेहार: झारखंड मुक्ति मोर्चा का इन दिनों पूरे प्रदेश के अलग अलग जिले में सदस्यता अभियान चल रहा है। कई जगह कैंप लगा कर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लातेहार में झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय में सदस्यता अभियान चलाया। इसमें सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया है। पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने लोगों को अपने हाथों से पार्टी की सदस्यता प्रमाण पत्र दिया। मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन युवाओं के आदर्श बन गए हैं। पार्टी से अधिक से अधिक संख्या में युवा जुड़ रहे हैं। युवाओं को रोजगार और नौकरी देने में हेमंत सोरेन की सरकार सबसे आगे है।सदस्यता ग्रहण करने वाले में मुख्य रूप से अंकित पाण्डेय ,विशाल कुमार ,तौहीद आलम ,मंज़र हुसैन,अशोक यादव ,शुभम गुप्ता ,उपेंद्र प्रजापति ,शमशेर आलम , जयकिशोर उपाध्याय ,अंकित उपाध्याय ,नीरज रजक ,मो सद्दाख सहित कई लोग शामिल हुए।

