झामुमो ने निकाला अधिकार मार्च यात्रा

खूंटी: झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबेर अहमद के नेतृत्व में शुक्रवार को अधिकार मार्च यात्रा निकाला गया । इसमें सैकड़ों की संख्या में जेएमएम कार्यकर्ता शामिल हुए।साथ ही समाहरणालय में धरना प्रदर्शन किया।
मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार राज्य सरकार के अधिकारों का हनन कर रही है। झारखंड राज्य का बकाया एक लाख 36 हजार करोड़ रुपए नहीं दे रही है। 1932 का खतियान विधानसभा में पारित होने के बाद भी इसे केंद्र सरकार पास नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार किसी भी तरह से राज्य सरकार गिराना चाहती है। झामुमो यह होने नहीं देगा। राज्य की जनता झामुमो के साथ है।
इस अवसर परजिला सचिव गुलशन सिंह मुंडा,जिला कोषाध्यक्ष भोला नाथ लाल, झामूमो केन्द्रीय सदस्य सुशील पहान, जिला प्रवक्ता सुदीप गुड़िया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ॰ हेमंत तोपनो, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सनेहलता कंडूलना,असगरी खातून, अर्चना नाग जिला सोसल मिडिया प्रभारी राहुल केशरी, व्यावसाय मोर्चा ज़िला अध्यक्ष ख़ुर्शीद आलम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमृत टोपनो, विजय सांगा, सूर्या मुंडा,ज़िला संगठन सचिव मोजीर अंसारी, ज़िला संगठन अर्जुन मुंडा, ज़िला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया,क्रीड़ा मोर्चा ज़िला सचिव प्रकाश नाग, खूँटी प्रखण्ड अध्यक्ष शंकर सिंह मुण्डा, सचिव महेंद्र सिंह मुण्डा, खूँटी प्रखण्ड प्रमुख सोशल मीडिया प्रभारी संदीप तिड़ू, कर्रा प्रखण्ड अध्यक्ष शेख़ फ़िरोज़, जोनसन होरो, लक्ष्वा लोहरा, विनोद उराँव, शम्भु कुमार शर्मा, तोरपा प्रखण्ड अध्यक्ष रूबैन तोपनो, मुरहू प्रखण्ड अध्यक्ष सानिका बोदरा, सोनू गुप्ता, विष्णु मुंडा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *