उत्पाद सिपाही दौड़ में मृतक अभ्यर्थी के परिजनों से मिला झामुमो का प्रतिनिधिमंडल

रांची: झामुमो का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया के बहाली के मृतक अभ्यर्थियों के घर नामकुम प्रखंड के रामपुर और ओरमांझी प्रखंड के जीराबार गांव र जाकर पीड़ित परिवार से मिला और ढाढ़स बंधाया। साथ ही हरसंभव मदद हेतु सरकार के स्तर पर बातों को रखने के लिए आश्वस्त किया।


प्रतिनिधिमंडल मे मुख्य रूप से तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा और झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम शामिल रहे। ज्ञात हो कि पिछले दिनों नामकुम प्रखंड के रामपुर ग्राम निवासी रहे स्व० बिजला लिंडा के पुत्र अभ्यर्थी रहे विकास लिंडा उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ मे शामिल होने गए थे, जहां बेहोश होने के बाद ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाकर प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
पीड़ित परिवार के अभ्यर्थी रहे विकास लिंडा की मां ने कहा कि मेरा 22 वर्षीय बेटा साहेबगंज दौड़ के लिए गया था, जहां बेहोश होने के उपरांत जांच के दौरान हॉस्पिटल मे उसकी मृत्यु हो गई। वह रोज प्रैक्टिस और दौड़ के लिए तैयारी करता था। घर मे एक बड़ा बेटा है जो 25 वर्ष का है, उन्होंने घर के एक सदस्य के लिए सरकार से नौकरी की मांग की।
मौके पर तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा ने कहा किसी परिवार के व्यक्ति की मृत्यु अत्यंत दुखद होती है, हम पीड़ित परिवार के साथ है। सरकार के स्तर से हम हर संभव मदद के लिए आश्वस्त करते हैं। अगर कोई दोषी होंगे उसका भी संज्ञान लेने के लिए मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दे दिया है।
झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा निश्चित ही यह काफी दुःखद घटना है, इस दुख की घड़ी मे हमारी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित करवाई के लिए भी आदेश दे दिए हैं ताकि आगामी नियुक्तियों के बहाली प्रक्रिया मे इस तरह की घटना हो सरकार द्वारा अभ्यर्थियों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
मौके पर झामुमो रांची जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, रामानंद बेदिया, बीरू साहू, जिला सचिव डॉ हेमलाल कु मेहता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष परवेज आलम गुड्डू, कोषाध्यक्ष विलियम रिचर्ड लकड़ा, मंटू लाला, क्रीड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, नामकुम प्रखंड अध्यक्ष बिरीश मिंज, दिलबर सुरीन, राकेश वर्मा, हरीश महतो, नामकुम प्रखंड उपाध्यक्ष चामु बेक, साहिल यादव, राहुल वर्मा, ओमकार राय एवं अन्य उपस्थित रहे।
इसी क्रम मे प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने रांची के ओरमांझी प्रखंड के जीराबार ग्राम निवासी देवीलाल महतो के पुत्र अभ्यर्थी रहे अजय कुमार के घर गए। उनके परिजनों ने बताया की वह पलामू दौड़ मे गया था, ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। हमारे घर की स्थिती भी काफी दयनीय है। सरकार से हम घर के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग करते हैं।
जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलमg ने कहा यह बहुत ही दुखद घटना है। उत्पाद सिपाही की बहाली प्रक्रिया में भाग लेने गए लगभग 12 अभ्यर्थियों की मृत्यु होना हृदयविदारक घटना है। आज हम रांची के ही दोनो पीड़ित परिवार से मिले। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के निर्देशानुसार हम यहां आए हैं और सरकार और सभी लोग पीड़ित परिवार के साथ है। परिवार के सदस्यों द्वारा कहीं गई बातों को हम मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखेंगे और हर संभव मदद के लिए प्रयास करेगें।
मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, जिला संगठन सचिव जुल्फीकार खान, कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी, ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर महतो, हारून रशीद, संजय ठाकुर, जहूर अंसारी, अफरोज एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *