संसद में130 वां संविधान संशोधन कानून पेश होने पर झामुमो ने पीएम मोदी का पुतला फूंका
रांची : केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा संसद में130वां संविधान संशोधन बिल पेश करने के खिलाफ झामुमो का आन्दोलन जारी है। इसी कड़ी में रविवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने लातेहार समाहरणालय गेट के सामने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका. यह कार्यक्रम पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम एवम् झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी की। मौके पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम ने कहा कि इस तरह के प्रावधान वाला कानून लाकर केंद्र सरकार ने यह दिखाने का काम किया है कि लोकतंत्र खतरे में है ।जिसका हम सभी पुरजोर विरोध करते हैं। केंद्र सरकार को यह काला कानून को वापस लेना होगा। जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शहदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 130 वां संवैधानिक संशोधन के रूप में 30 दिन तक हिरासत में रह वाले पीएम सीएम और मंत्रियों को पद छोड़ने का प्रावधान वाला विधेयक लाकर ये दिखा दिया कि अब हमारा देश भारत का लोकतंत्र खतरे में है। इनकी मानसिकता ये प्रदर्शित करती है कि इनकी सोच हमारे उन महापुरुषों से भी ऊंची है। जिनकी कुर्बानी के बदौलत आज हम स्वतंत्र देश के नागरिक है।हमारे आंबेडकर साहब ने जो संविधान लिखा उसकी गाथा विदेशों में भी गाई जाती है।ऐसा बिल लाकर ये दिखाना चाहते है कि ये उनसे भी बड़े विद्वान है। मौके पर जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।



