झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू अपने पांच दिवसीय दौरे पर 21 फरवरी को आएंगे रांची
रांची। झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी के0 राजू जी अपने पांच दिवसीय प्रवास में 21 फरवरी को अपराह्न 12ः50 बजे राजधानी रांची पहुंचेंगे, जहां 02 बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, रांची में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श करेंगे। तदुपरांत 22 फरवरी को रांची से चाईबासा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां 11 बजे चाईबासा, सरायकेला, जमशेदपुर जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन की अद्यतन स्थिति से अवगत होंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि 23 फरवरी 2025 को पूर्वा 10ः30 बजे बोर्ड, निगम, आयोग के अध्यक्ष/चेयरमैन, उपाध्यक्ष, सदस्यों की बैठक में भाग लेंगे, इसके बाद 11ः30 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे, तदुपरांत 02 बजे से कांग्रेस अग्रणी मोर्चा संगठन एवं उसके अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे फिर 07 बजे रांची से हजारीबाग के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि विश्राम हजारीबाग परिसदन में होगा। 24 फरवरी को हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, और रामगढ़ में जिलाध्यक्ष, प्रखंड और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे इसके उपरांत रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। 25 फरवरी को रांची जिला के लापुंग में खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, रांची नगर, रांची ग्रामीण के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर 04 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आहूत संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे एवं 6ः30 बजे रांची बिरसा मुंडा हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे।

