समाहरणालय में आयोजित हुआ जनता दरबार, डीडीसी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

बोकारो :  समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त  अजय नाथ झा के निर्देश पर उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर निदेशक डीपीएलआर  मेनका, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा  सुचिता किरण भगत, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी  शक्ति कुमार उपस्थित थे। जनता दरबार में मुख्यत: राशन कार्ड के मामले, जमीन विवाद एवं जमीन का ऑनलाइन रशीद के मामले, तारानारी स्थित तिलैयाबांध की मरम्मती, प्रधानमंत्री आवास के मामले, आरटीई के तहत स्कूल में एडमिशन के मामले, बिजली बिल सुधार से संबंधित मामले, नियोजन से संबंधित मामले, डीसी पुल के तहत आवास मरम्मती से संबंधित मामले प्रकाश में आए जिन्हें उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन भेज कर त्वरित कार्रवाई कर जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया।  उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उसका त्वरित समाधान करना है। जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *