योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में जल सहियाओं की भूमिका अहम: हेमंत सोरेन

जलसहिया को स्मार्ट मोबाइल फोन खरीदने के लिए 12 हजार रुपए दिए गए

रांची: राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में मंगलवार को राज्य स्तरीय जलसहिया क्षमतावर्द्धन-सह-स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूरे प्रदेश के सभी जिले से जल सहिया उपस्थित हुई । मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने जल सहिया को मोबाइल क्रय हेतु चेक प्रारूप का वितरण किया। साथ ही पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु जल सहियाओं, मुखिया एवं एसएचजी के बीच प्रशस्ति पत्र का वितरण किया।
वहीं उपस्थित जल सहिया को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि जलसहिया दीदियों की समस्याओं को हमारी सरकार ने सुलझाने का कार्य किया है। पूर्व की सरकारों ने जलसहिया दीदियों को उनका हक-अधिकार से वंचित रखने का काम किया था। हमारी सरकार आम नागरिक और सरकार के विभिन्न अंग को अपने साथ खड़े होने के लिए उन्हें उनका हक और अधिकार दे रही है। जलसहिया दीदियों की समस्याओं पर राज्य सरकार का पूरा ध्यान है। हमारी सरकार एक-एक समस्याओं का निदान करने का काम कर रही है। हमारी सरकार ने ग्राम स्तर पर कार्यरत जलसहिया दीदियों की मानदेय राशि को बढ़ाकर 2 हजार रुपए प्रतिमाह किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में आप सभी जलसहिया दीदियों के माध्यम से राज्य सरकार की कई महत्वकांक्षी योजनाएं गांव-गांव तथा घर-घर तक पहुंचता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप याद कीजिए वह दिन जब पूर्व की सरकार में छोटे से कार्यकाल के भीतर मेरे मंत्री रहते आप सभी जलसहिया दीदियों की नियुक्ति हुई थी। आपकी समस्याओं को मुझसे ज्यादा कोई नही समझ सकता है। आज राज्य में आप सभी के उम्मीद और आकांक्षाओं की सरकार है। निश्चित रूप से आपकी कई अपेक्षाओं को पूरा करने में हमारी सरकार सफल भी रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी दीदी-बहनों को फिर से एक ताकतवर कड़ी बनाने का हमारा उद्देश्य है। हमारी सरकार संवेदनशील सरकार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गांव-गांव, जन-जन तक स्वच्छ पानी पहुंचाना बहुत बड़ी चुनौती है। स्वच्छ जल मिलेगा तभी लोग बीमार नहीं होंगे। अगर हम सभी लोग मिलजुल कर गांव-गांव तक स्वच्छ पानी पहुंचाने में कामयाब होंगे तो जिस तरह से हमारे पूर्वज मजबूत हुआ करते थे, वैसे ही गांव के लोग मजबूत होंगे। ग्रामीण स्तर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेवारी है।
वहीं पेयजल एवम स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि बहुत लंबे समय से पेयजल और स्वच्छता के लिए क्षेत्र में जल सहिया बहनें अहम भूमिका निभा रही है।29 हजार जल सहिया पूरे झारखंड में है। हम लोग सामुदायिक स्वच्छता की तरफ बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन राज्य में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने आपको सिर्फ ठगने का काम किया। आपको मानदेय नहीं दिया और न ही सम्मान राशि दिया। लेकिन हमारी सरकार ने जल सहिया बहनों को मानदेय दिया गया। उन्हें सम्मान राशि दी गई।
मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी मन की बात करते हैं लेकिन धन की बात नहीं करते हैं।झारखंड में धन की उपलब्धता झारखंड के लिए नहीं करते हैं। सिर्फ सुनहरे सपने दिखाते हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं का बखान किया।
मंत्री दीपिका सिंह पाण्डेय ने कहा कि कृषि विभाग के द्वारा भी कई योजनाएं चलाई जा रही है। उसमे भी जल सहिया बहनें लाभ उठा सकती हैं। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने उपस्थित जल सहियाओं को मुख्यमंत्री मांईयां योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद राज्यसभा महुआ माजी, विधायक विधायक राजेश कच्छप, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एम०आर० मीणा सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंची जलसहिया उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *