ट्रॉली में ‘सफ़र’ कर रहा था नशा, नवगछिया पुलिस की पैनी नज़र ने पकड़ लिया 9.9 किलो गांजा!

भागलपुर। त्योहार और चुनावी मौसम में ‘गांजा एक्सप्रेस’ की रफ्तार थमी। ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जाया जा रहा था 9.9 किलो मादक पदार्थ, पुलिस ने किया तस्कर को गिरफ्तार।नवगछिया पुलिस की निगाहें इस बार बिलकुल ‘अलर्ट मोड’ पर थीं और होना भी चाहिए, क्योंकि त्योहारों की चहल-पहल और चुनावी सरगर्मी के बीच नशे का नेटवर्क भी सक्रिय हो जाता है।शुक्रवार को जिले के गंगा पार स्थित नवगछिया थाना क्षेत्र के जीरो माइल पर जब पुलिस चेकिंग में जुटी थी, तभी एक शख्स के ट्रॉली बैग से उठी ‘संदेह की खुशबू’। पूछताछ हुई, बैग खुला और सामने आया 9.9 किलो गांजा का पूरा ‘बज़ार’।गिरफ्तार हुआ आरोपी इन्द्रदेव मंडल, जो इस्माईलपुर के छोटी परबत्ता गांव का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि यह माल उसे घनश्याम उर्फ घंटा मंडल ने सौंपा था, जिसे राजस्थान के हनुमानगढ़ में बेचने की प्लानिंग थी।तस्करी का रास्ता?
नशे का यह सामान अवध-असम एक्सप्रेस के जरिए भेजा जाना था यानी AC फर्स्ट क्लास में गांजा सफर करता, अगर पुलिस की सख्ती न होती। पुलिस ने न सिर्फ गांजा, बल्कि AC फर्स्ट क्लास ट्रेन टिकट, मोबाइल फोन और ₹2040 नकद भी जब्त किए हैं।इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर, नवगछिया थाना कांड संख्या 340/25 में मुकदमा आगे बढ़ाया गया है।अब पुलिस की नजर इस रैकेट के बाकी खिलाड़ियों पर है – कौन हैं ये ‘घंटा मंडल’ और उसके साथी? कहां-कहां फैला है नशे का यह नेटवर्क?
एक बात साफ है नवगछिया पुलिस का यह एक्शन संदेश दे गया है कि नशे का धंधा अब छुप नहीं सकता, चाहे वो AC डिब्बे में हो या ट्रॉली बैग में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *