रांची में पहली बार इंटरनेशनल क्रूज़ हॉलिडे शोकेस का आयोजन, विजिटर्स को मिलेगा फ्री क्रूज़ ट्रिप का मौका
गणादेश,रांची : झारखंड के लोगों को क्रूज से यात्रा करना और भी आसान होने वाला है। इसके लिए झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने पहल शुरू किया है। रविवार को यानी 9 नवंबर को झारखंड चेम्बर भवन में क्रूज बाजार का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोलकाता से एक्सपर्ट क्रूज से यात्रा करने वालों को इसकी विस्तृत जानकारी देंगे। शनिवार को झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स भवन में शैलेश अग्रवाल और डॉ. खुशबु अग्रवाल ने इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रेस को साझा किया है। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का “क्रूज़ हॉलिडे शोकेस” आयोजित होने जा रहा है, जिसमें दुनिया की सबसे रोमांचक क्रूज़ छुट्टियों की झलक देखने को मिलेगी। इस आयोजन में सिंगापुर, यूरोप, अलास्का और कैरेबियन जैसे आकर्षक डेस्टिनेशंस की लग्ज़री क्रूज़ यात्राओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आगंतुकों के लिए विशेष ऑफ़र, डिस्काउंट और ट्रैवल एक्सपर्ट्स से व्यक्तिगत मार्गदर्शन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
यह विशेष आयोजन रॉयल कारीबबेअन ग्रुप द्वारा किया जा रहा है, जो विश्व की चार अग्रणी क्रूज़ ब्रांड्स रॉयल कारीबबेअन इंटरनेशनल सेलिब्रिटी क्रिसेस क्रिसेस, सिलवेरसेया और अजमार क्रिसेस का स्वामी है। इसके अत्याधुनिक जहाज़ 60 से अधिक देशों में 270 से ज्यादा डेस्टिनेशंस को कवर करते हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ रहेगा, जिसके तहत एक भाग्यशाली कपल को 4 रात्रि और पांच दिनों की मुफ्त यात्रा का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर क्रूज़ विशेषज्ञ इंद्रनील साहा और अभिषेक केशरी, जो विशेष रूप से कोलकाता से रांची पहुंचेंगे, आगंतुकों को अंतरराष्ट्रीय क्रूज़ यात्रा की विस्तृत जानकारी और व्यक्तिगत सलाह देंगे।
आयोजन का उद्देश्य झारखंड और आसपास के क्षेत्रों के यात्रा प्रेमियों को विश्वस्तरीय क्रूज़ पर्यटन से जोड़ना और रांची को ग्लोबल ट्रैवल डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है।



