बालूमाथ में मनोज तिवारी एवं रवि किशन के कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

लातेहार: बालूमाथ में भाजपा सांसद सह अभिनेता मनोज तिवारी एवं रवि किशन के होने वाले रोड शो और जनसभा कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं ने बालूमाथ जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यह कार्यक्रम बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के जोगियाडीह बिरसा मैदान में आयोजित होगी। जिसमें दिल्ली के भाजपा सांसद सह भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी एवं गोरखपुर के सांसद रवि किशन भाग लगे। यह कार्यक्रम 25 सितंबर को दोपहर के 2:00 बजे रोड शो के साथ प्रारंभ होगा जो रोड शो बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के टमटम टोला से प्रारंभ होगा। मुख्य मार्ग होते हुए जनसभा स्थल बिरसा मैदान जोगियाड़ीह तक जाएगी। यह रोड शो करीब 2 किलोमीटर तक होगी। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का अनुमान है कि इस रोड शो और जनसभा कार्यक्रम में बालूमाथ बारियातू तथा हेरहंज प्रखंड क्षेत्र के 20 हज़ार से अधिक पुरुष और महिला कार्यकर्ता भाग लेंगे l इस कार्यक्रम को लेकर जोगियाडीह बिरसा मैदान में विशाल जनसभा मंच का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफलता को लेकर युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहु व भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, लातेहार विधान सभा प्रभारी अविनाश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक प्रकाश राम, मनिका पूर्व विधायक हरेकृष्णा सिंह, भाजपा प्रदेश ऐससी मोर्चा कोषाध्यक्ष चेतलाल रामदास, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, जिला महामंत्री अमलेश सिंह बंशी यादव, जिला कोष अध्यक्ष विष्णु प्रसाद पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे, मंडल महामंत्री रामकुमार गुप्ता विजय यादव सूरज कुमार शाह पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंन्हा बरियातू भाजपा मंडल अध्यक्ष लव कुमार सिंह शिवमंगल सिंह जिला मंत्री बिनोद राणा गंगेश्वर यादव रवि सिंह शैलेश सिंह एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश उरांव बबलू चौरसिया अनूप वर्मा अरविंद प्रसाद अशोक प्रसाद संतोष पांडे राजकुमार प्रसाद विजय ठाकुर दिनेश कुमार बूथ अध्यक्ष संयोजक सह संयोजक एवं समस्त मंडल के पदाधिकारी एवम सदस्य आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
वही जोगियाडीह बिरसा मैदान कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण बालूमाथ एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम व बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *