रांची एयरपोर्ट पर एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का हुआ भव्य स्वागत

रांची। राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया गया राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने उनकी अगवानी की इसके बाद द्रौपदी मुरमू बीएनआर चाणक्य के लिए निकल गए बताते चलें कि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से होटल बीएनआर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम में एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने समर्थन की अपील करेंगी बताते चलें कि द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट किया है जिसमें लिखा है कि एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी झारखंड आ रही हैं भगवान बिरसा की पावन धरती पर उनका हार्दिक स्वागत है आदरणीय द्रौपदी जी को हमारी ओर से अनेक अनेक शुभकामनाएं और जोहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *