भारी ठंड एवं शीतलहरी की चेतावनी के मद्देनजर KG से कक्षा 6 तक की कक्षाएँ 12 से 14 जनवरी 2026 तक स्थगित
रांची : भारत मौसम विज्ञान विभाग , भारत मौसम विज्ञान केन्द्र झारखण्ड राँची के विशेष बुलेटिन के अनुसार, जिले में अगले कुछ दिनों तक भारी ठंड एवं शीतलहरी की स्थिति बनी रहने की संभावना है। राँची जिले को येलो जोन की श्रेणी में चिन्हित करते हुए भारी ठंड एवं शीतलहरी की चेतावनी जारी की गयी है। जिसको लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने दिशा-निर्देश जारी किया।छात्रों/छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत्, राँची जिला अन्तर्गत संचालित सभी निजी विद्यालयों* में निम्नानुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है:
कक्षा KG से कक्षा 06 तक** की पठन-पाठन कार्य *दिनांक 12.01.2026 (सोमवार) से 14.01.2026 (बुधवार)* तक पूर्णतः स्थगित रहेगा।*कक्षा 07 से कक्षा 12 तक* के छात्र/छात्राओं का पठन-पाठन कार्य *पूर्वाह्न 10:00 बजे** से संचालित किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन इसकी पूर्ण जिम्मेदारी सुनिश्चित करेंगे।सभी निजी विद्यालयों के प्रबंधन को निर्देश दिया जाता है कि वे उक्त आदेश का *कड़ाई से अनुपालन* करें।



