जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

गणादेश ब्यूरो

मुंगेर : जिला कांग्रेस मुख्यालय तिलक मैदान मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह जमालपुर के विधायक डॉ अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी तरुण मांझी की उपस्थिति में मुंगेर जिला के सभी प्रखंड एवं नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों की एक बैठक संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार विमर्श करने हेतु हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुंगेर जिला के सभी प्रखंड एवं जिला स्तरीय संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु डॉ समीर कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अधिकृत किया गया।
मौके पर जमालपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साईं शंकर, डॉ देवराज सुमन, अशोक पासवान, रोहित मणि भूषण, अकरम परवेज, चंद्रशेखर चौधरी, प्रभाकर सिंह, कन्हैया सिंह, चंदन सिंह, कपिल देव शर्मा, अशोक साह, अजय झा, नीलांबर कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *