झारखंड में कृषि मंडी के अभाव में किसानों को उनके उत्पाद की सही कीमत नहीं मिल पाती है : आनंद कोठारी

रांची : झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स अग्री हॉर्टिकल्चर एण्ड अग्रो रुरल इंडस्ट्रीज़ कमेटी के चेयरमैन आनंद कोठारी ने कहा कि झारखण्ड राज्य में कड़ी मेहनत से राज्य के किसानों अन्नदाता द्वारा सालों भर भारी मात्रा में लगभग सभी तरह की सब्जियों का उत्पादन किया जाता है। बिना किसी सरकारी सहायता के परन्तु कृषि मंडी के अभाव में किसानों को उनके उत्पाद की सही कीमत नहीं मिल पाती है, इस कारण यहाँ के किसानों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है I

सरकार द्वारा राज्य के किसानों को उनके कृषि उत्पाद की समुचित और सही कीमत उपलब्ध हो इसके लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है I

झारखंड राज्य में हर जिले में कृषि बाजार समिति का निर्माण किया गया है परन्तु किसी भी बाजार समिति में राज्य के किसानों द्वारा उत्पादित उत्पाद की विक्री की व्यवस्था नहीं है I

इन सभी कृषि बाजार समिति में राज्य के खाद्यान्न व्यापरियों को व्यापार करने के लिए दुकान एवं गोदाम किराये पर दी गई हैं परन्तु किसी भी कृषि बाजार समिति के प्रांगण में किसानों द्वारा उनके उत्पाद को सीधे व्यापरियों को बेचने की सुविधा नहीं प्रदान की गई है I कृषि बाजार समिति का निर्माण किसानों द्वारा उत्पादित उत्पाद को सीधे व्यापरियों को बेचने के लिये करवायी गई है परन्तु सम्पूर्ण बाजार समिति के सरकारी प्रांगण में सिर्फ व्यापरियों को ही बरसाया गया है जो कि राज्य के किसानों के साथ घोर अन्याय है I

मैंने महाराष्ट्र के किसानों को उनके उत्पाद की सही एवं समुचित कीमत सुनिश्चित करने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधा का अध्यन किया, जिसमें मैंने अवलोकन व अध्यन किया है I राज्य सरकार द्वारा लगभग सभी जिलों में 4 से 5 फल सब्जी ki विक्री हेतु APMC द्वारा बड़ी बड़ी कृषि मंडी का निर्माण करवाया गया है जहां किसानो द्वारा प्रत्येक दिन साल भर के 365 दिनों तक सीधे व्यापरियों को उनके उत्पाद की खुली नीलामी की विक्री की प्रक्रिया से विक्री की जाती है जिससे किसानों को उनकी उत्पाद की अधिक से अधिक दर प्राप्त होता है I यह सारी व्यवस्था APMC के पदाधिकारियों के निरीक्षण में होता है  I APMC कृषी मंडी जूनढ़ ( नारायण गाँव) के सचिव श्री शरद कुमरे एव नारायण गाँव सबसे बड़े किसान उद्यमी तथा सबसे बड़े अंगूर उत्पादक श्री नेहरकर गुलाबसेठ द्वारा APMC के कार्यालय में मेरा स्वागत किया गया, मैं वहाँ के सरकारी पदाधिकारी, किसानो एवं कृषि व्यापरियों के सहयोग एवं सम्मान से काफी प्रभावित हुआ और मुझे सरकारी सुविधा के महत्व का सुखद अनुभव हुआI

इसी प्रकार की सरकारी सुविधा हमारे राज्य के किसानों को अविलम्ब उपलब्ध होना चाहिए I

राज्य के मुख्य मंत्री एवं कृषि मंत्री से हमारी मांग है कि राज्य के सभी कृषि बाजार समिति के प्रांगण में वर्ष के प्रत्येक दिन (सभी 365 दिन ) किसानो द्वारा उनके उत्पाद की विक्री की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करवायी जाए , व्यापरियों द्वारा किसानो से खरीद की मात्रा पर उनसे मामूली शुल्क लिया जाए I कृषि मार्केटिंग बोर्ड एवं कृषि विभाग के पदाधिकारी को महाराष्ट्र, गुजरात एवं कर्नाटक कृषि बाजार समिति में उपलब्ध आधारभूत संरचना एवं किसानो को उपलब्घ सुविधाओं का अध्यन करके हमारे राज्य के किसानों की अर्थिक स्तिथि को सुधारने और मजबूत करने वा युवाओं के रोजगार व स्वरोजगार के अवसर का सृजन करना चाहिए I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *