रांची हिंसा पर राजद ने कहा-प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाना गलत डिसीजन

रांची : रांची हिंसा पर युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन की कार्यशिलियों पर सवाल उठाया है।
मंगलवार को प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि जिला प्रशासन की लापरवाही से इतनी बड़ी घटना घटी है। प्रदर्शन में पुलिस को गोली चलाने की क्या जरूरत थी। गोली चलाने से पहले आंसू गैस,वाटर केनन, रबड़ की गोली का भी इस्तेमाल किया जा सकता था। लेकिन पुलिस ने किसी के दबाव में प्रदर्शनकारियों पर गोलियों की बौछार कर दी। इससे दो लोगों की मौत हो गई। दोनों की मौत के जिम्मेवार कौन हैं।


उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी हैं उसे पुलिस कड़ी से कड़ी सजा दे। साथ ही किसी भी निर्दोष को इसमें सजा नहीं दिया जाना चाहिए। इस घटना में मृतक के परिजनों से युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेश राजद के नेता मुलाकात करेंगे। मृतक के परिजनों को राज्य सरकार से मुआवजा की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *