राजधानी रांची के पुंदाग में छात्रा ने फंदे से झूल कर दे दी जान

रांचीः राजधानी रांची के पुंदाग में छात्रा ने फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी। छात्रा का नाम डिंपल बताया जा रहा है। वह मूल रूप से बोकारो के नावाडीह की रहने वाली थी। रांची में रह कर मोती पेट्रोल पंप में काम करती थी। साथ ही एक कॉलेज में पढ़ाई भी करती थी। जानकारी के अनुसार डिंपल पुंदाग में अपने चाचा और एक रिश्तेदार बहन के साथ रहती थी। गुरुवार की रात घर पर कोई नहीं था। इस दौरान डिंपल घर का दरवाजा बंद कर फंदे से झूल गई। वापस जब चाचा और बहन लौटे तो घर का दरवाजा बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांक कर देखने पर वह फंदे से लटकती मिली। इसकी सूचना पुंदाग ओपी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *