बिहार बंद में प्रदर्शनकारियों ने जमकर काटा बवाल,पटना की सड़कों पर राहुल गांधी का मार्च
पटना।बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी पटना में बुधवार को सियासी विरोध की सबसे बड़ी तस्वीर का गवाह बना! कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के साथ चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार पैदल मार्च किया।”
इनकम टैक्स गोलंबर से शहीद स्मारक होते हुए चुनाव आयोग कार्यालय तक जाने वाले इस मार्च में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जुटे। राहुल गांधी ने साफ कहा कि यह गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण एक सोची-समझी साजिश है। जिससे गरीब, दलित व अल्पसंख्यक वोटरों को लिस्ट से हटाया जा रहा है।तेजस्वी यादव ने भी चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि गुजरात से आए अफसर बिहार के मतदाताओं का भाग्य तय नहीं कर सकते। गौरतलब हो कि
“मार्च के दौरान जगह-जगह पुलिस बैरिकेडिंग व झड़पें देखने को मिलीं। राजद और कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान जमकर बवाल काटा? राजधानी पटना में जीरो माइल के पास गया जाने वाली गया मोड पर उग्र प्रदर्शन किया गया! सड़कों पर आगजनी की गई। राजधानी पटना के सचिवालय हाल टी जहानाबाद व दरभंगा में प्रदर्शनकारियों ने रेल पटरी पर प्रदर्शन कर रैली आते को छाप कर दिया।कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया ।
पटना की सड़कों पर संविधान की प्रतियां लेकर ‘वोट बचाओ’ के नारों के साथ विपक्ष ने सरकार व आयोग को घेरने की रणनीति को खुलकर सामने रखा। इस पूरे विरोध प्रदर्शन को बिहार बंद का समर्थन भी मिला व राजधानी में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। राहुल गांधी ने इनकम टैक्स गोलंबर से चुनाव आयोग तक पैदल मार्च किया। जगह-जगह पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट को तोड़ने और पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों में में झड़पे भी हुई।
प्रदर्शन में भाकपा ( माले ) के दीपांकर भट्टाचार्य एवं अन्य विपक्षी दलों ने भी हैं भाग लिया।
‘



