भारतीय सैनिकों ने यदि पाकिस्तान में आतंकी कैंप ध्वस्त किया है तो आतंकियों का सर और धड़ दोनों जनता को दिखाइए: राजेश कच्छप

रांची: पहलगाम आतंकी घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। इस बीच मंगलवार की आधी रात भारतीय सैनिकों द्वारा पाकिस्तान में घुस कर कई आतंकी ठिकानों को तबाह करने की खबर आ रही है। इस खबर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेश कच्छप ने इसे पीएम मोदी सरकार के द्वारा झूठा प्रोपगेंडा फैलाने की बात कह रहे हैं।
कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि क्या लग रहा है इस देश में आतंकी कोई ग्रुप में है । पुलिस छावनी की तरह क्या आतंकी कैंप लगाए हुए हैं जो पीएम मोदी की सेना गई और उसे ध्वस्त कर दिया है। आतंकी घरों में छुपे होंगे यह कैसे पता चलेगा।
उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकी घटना में अपनी लाज बचाने के लिए भाजपा इस तरह के झूठे सैन्य हवाई हमला दिखाकर अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रही है।
भाजपा कह रही है कि प्रत्येक राज्य में पाकिस्तानियों को खदेड़ने की बात करते है,इसके लिए इनलोगों ने मुहिम भी चलाया था। यह अच्छी बात है। वैसे लोगों को आप की चिन्हित करिए। लेकिन जिस तरह अमेरिका ने भारतीय को बेड़ियों में जकड़ कर उन्हें भारत भेजा था, क्या यह सही है। जितने मुस्लिम देश हैं वहां पर भी भारत के लोग नौकरी और रोजगार के लिए गए हैं,वहां से भी तो लोगों को भगाना चाहिए। जितने भी यूरोपियन देश हैं वहां बहुत सारे भारतीय है,यदि वे लोग भारतीय को भगाना शुरू कर देंगे तो भाजपा क्या करेगी।
मतलब साफ है कि भाजपा देश में गृह युद्ध करवाना चाहती है। केंद्र की भाजपा सरकार से देश नहीं चल रहा है।
कांग्रेस हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ रहा है और आतंकवादियों को उसके घर में घुसकर मारने में कांग्रेस पार्टी समर्थन करती है। लेकिन केंद्र सरकार युद्ध करने से डर रही है। क्योंकि इनके पास उतने सैनिक नहीं हैं। कोरोना काल के बाद सैनिकों की कोई बहाली नहीं हुई है। तकरीबन दो साल से अधिक सैनिक रिटायर्ड हो चुके है। अग्निवीर के भरोसे जंग कैसे लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा इस देश में हिंदू मुस्लिम कर माहौल खराब करना जानती है। भाजपा के समर्थन में कई विंग है जैसे बजरंग दल,करनी सेना,आर एस एस जैसे लोगों को क्यों नहीं बॉर्डर पर भेजते हैं।
उन्होंने कहा कि आतंकवादी के खिलाफ कांग्रेस है। आप आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारिए। चाइना में है तो वहां पर जाकर खत्म करिए। लेकिन सिर्फ पुलवामा की तरह सिर्फ एयर स्ट्राइक नहीं दिखाएं,जनता को वास्तविक रूप से आतंकवादियों को खत्म करिए। साथ ही आतंकियों का सर भी दिखाए और धड़ भी दिखाए। यह भी ध्यान रखिए कि किसी बेगुनाह को जान नहीं जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *