दिव्या मिंज के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं कांग्रेस में शामिल

रांची : झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदगी में शुक्रवार को कांग्रेस भवन में मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें समाजासेवी दिव्या मिंज के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं कांग्रेस पार्टी की दामन थामीं। इस अवसर पर  प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, सेवादल अध्यक्ष नेली नाथन, प्रदेश सचिव बैलेस तिर्की, अजय सिंह एवं अनिता सिन्हा ने पार्टी में शामिल हो रहीं सभी महिलाओं को पार्टी का पटटा देकर कांग्रेस की सदस्यता दिलायी।
झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि आदरणीय राहुल गांधी की विचार-धारा से प्रभावित होकर एवं महिला कांग्रेस की कुशल कार्यों को देखते हुए सौकड़ो महिलाओं ने कांग्रेस की दामन थामी हैं। बीजेपी के गलत नीतियों के खिलाफ किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के रोजगार के लिए संघर्ष करेंगी तथा आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी के मैनिफेस्टो को पहले चरण में 33 विधानसभा के अंतर्गत लोगें के घर-घर पहुंचाने का काम करेंगी और दूसरे चरण में 81 विधानसभाओं में जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर महिला कांग्रेस कार्यक्रम करेंगी।  
समाजसेवी दिव्या मिंज ने कहा कि आदरणीय राहुल गांधी की विचारधारा और महिला कांग्रेस के कार्यों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हूं। आने वालों समय में भाजपा के गलत नीतियों के खिलाफ पूरजोर विरूद्ध करूंगी तथा आमजनों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी।  
सदस्यता ग्रहण करने वाले में मुख्य रूप से दिव्या मिंज, प्रतिमा गाडी, करुणा बाछे, दिव्या गुलाब तिग्गा, सुचिता प्रवीण, सलमा प्रवीण, ग्रेसी मिंज, अंकिता किंडो, आयरिस मिंज, वर्षा मिंज, जेनिस मुर्मू, मानसी किंडो, उर्मिला टोपा, समीरा टोपो, अंजू टोपो, लिला लकडा, इलिसबा बाडा, दिव्या करेकटा, आशिया , शिर्वती मिंज, आनंदीता किन्डो, मीनू हसन, सुसमती सांगा आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *