बाबा विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन
रांची: बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय प्रांगण में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम का उद्घाटन रांची नगर निगम के निवर्तमान उपमहापौर एवं लोक जन विकास मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भुनेश्वर लोहरा के द्वारा किया गया. समिति के पदाधिकारियों के द्वारा मुख्य अथिति एवं सभी कलाकारों को अंग वस्त्र एवं मिथिला पाग से सम्मानित किया गया. समिति के अध्यक्ष जयंत झा ने मिथिला परिवार सहित समस्त देशवासियो को होली की शुभकामना दी. इस कार्यक्रम में रांची के मशहूर कलाकार मुकेश झा, आशु झा, अश्वनी आनंद एवं गौरीशंकर झा ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया. कार्यक्रम में शामिल लोगों में भांग, ठंडाई, मालपुआ, फ्राई चुरा, फ्राई मछ्ली आदि वितरित किया गया. इस मौके पर समिति के अध्यक्ष जयन्त झा, ज्ञानदेव झा, आशु झा, मृत्युंजय झा, मुकेश झा शास्त्री, पवन झा, किशोर झा मालवीय, मनोज झा वैद्यजी, राजेश झा, रंजीत लाल, विश्व मोहन झा, सुजीत झा, भावेश मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, अंतराष्ट्रीय मैथिली परिषद के अध्यक्ष अमरनाथ झा, अजय झा एवं समिति के कानूनी सलाहकार छवि झा, बिंदु झा, सोनी झा, बिमलेश झा, इशांक झा, रमेश भारती, अशोक पांडेय, बिमल कच्छप, भानु कच्छप आदि मौजूद रहे।

